फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: न्यू कानपुर सिटी योजना को हाईकोर्ट से हरी झंडी, KDA के पक्ष में फैसला; काश्तकारों की याचिका निरस्त

Tue, 28 Jul 2026 08:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी न्यू कानपुर सिटी योजना को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने योजना के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को वैध ठहराते हुए काश्तकारों की ओर से दाखिल रिट याचिका संख्या 27768/2026 को खारिज कर दिया है। इससे परियोजना के विकास कार्यों को गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : kanpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी 'न्यू कानपुर सिटी' योजना को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी सफलता मिली है। माननीय उच्च न्यायालय ने प्राधिकरण द्वारा की जा रही भू-अर्जन (भूमि अधिग्रहण) की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाते हुए उसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके साथ ही न्यायालय ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनूप सिंह यादव तथा अन्य काश्तकारों द्वारा दाखिल की गई रिट याचिका संख्या 27768/2026 को पूरी तरह निरस्त कर दिया है। उच्च न्यायालय में प्राधिकरण की ओर से मुख्य स्थायी अधिवक्ता और प्राधिकरण के अधिवक्ता जे.एन. मौर्या ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।

71 प्रतिशत भूमि अर्जित व क्रय, विकास कार्य भी शुरू

न्यू कानपुर सिटी परियोजना कुल 153.3 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली हुई है। इसमें से 108 हेक्टेयर यानी लगभग 71 प्रतिशत भूमि प्राधिकरण द्वारा पहले ही अर्जित और क्रय की जा चुकी है। केडीए अधिकारियों के अनुसार, स्थल पर विकास कार्य भी औपचारिक रूप से प्रारम्भ कर दिया गया है। उच्च न्यायालय के इस निर्णय के बाद योजना के विस्तार और निर्माण कार्यों को और गति मिलेगी, जिससे शहरवासियों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

सहमति और पारदर्शी नियमों के तहत हो रहा भूमि अधिग्रहण

प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष बची भूमि को किसानों की सहमति के आधार पर खरीदा जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया 'भूमि अर्जन, पुनर्वसन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013' तथा उत्तर प्रदेश नियमावली 2016 के प्रावधानों के तहत पूरी पारदर्शिता से की जा रही है। किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जा रहा है ताकि किसी के हितों का हनन न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें