बेटी ने हत्या का नजारा अपनी आंखों से देखा
तभी से वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। एक बेटी मीना है, जो घर पर थी। उसने अपने पिता की हत्या का नजारा अपनी आंखों से देखा। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि वह अपनी दो बहूओं के साथ घर के अंदर थी। बेटी दरवाजा बंद करने गई थी। मृतक खेतीबाड़ी करता था।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि भतीजे ने चाचा की गर्दन काटकर हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी संडीला वंदना ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया है।