फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई छात्रवृत्ति घोटाला: चेयरमैन की गिरफ्तारी ने अन्य संचालकों की बढ़ाई बेचैनी, ईडी को मिले हैं कई फर्जी खाते

Sat, 07 Oct 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन व बीआर अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक रामगोपाल को गिरफ्तार करने की सूचना आई, तो विद्यालय संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन की गिरफ्तारी की सूचना ने जिले के विद्यालय संचालकों की बेचैनी बढ़ा दी है। छात्रवृत्ति घोटाले में जिले के एक विद्यालय के प्रबंधक सहित तीन पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में जिले जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जेपी वर्मा साइंस महाविद्यालय गौसगंज में छापामारा था।   इसमें प्रर्वतन निदेशालय की टीम विभागीय अभिलेख ले गई थी।  ईडी की ओर लखनऊ के हजरत गंज थाने पर 30 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रर्वतन निदेशालय की टीम ने जिले में संचालित जगदीश प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक कुमार, विद्यालय के नोडल आफिसर यशवंत कनौजिया और आरपी वर्मा महाविद्यालय की प्रबंधक पूनम के भाई अभिनव कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन

जांच में कई फर्जी बैंक खाते मिले
इस मामले में विभागीय सूत्रों के अनुसार ईडी को जांच में कई फर्जी बैंक खाते मिले थे, जो अन्य लोगों के नाम खुलवाए गए हैं। इनमें जनपद के तीन इंटर कालेज के विद्यार्थियों के नाम के खाते भी महाविद्यालयों में दर्ज मिले हैं। इनमें जगदीश प्रसाद वर्मा इंटर कालेज गौसगंज, आरपी इंटर कॉलेज भिठाई और ज्ञानवती इंटर कॉलेज तेरवा शामिल है।

घोटाले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी
इन विद्यालयों के विद्यार्थियों में पंजीकृत विद्यार्थियों के खाते छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए विद्यालय संचालक उनको प्रयोग करते थे और इन खातों का संचालन भी विद्यालय के संचालक की ओर से ही चलाए जा रहे थे। समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति घोटाल की जांच के लिए टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

विद्यालय संचालकों में खलबली मच गई
इसको इन विद्यालयों में भेजी गई छात्रवृत्ति की जांच करनी थी। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन व बीआर अंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक रामगोपाल को गिरफ्तार करने की सूचना आई, तो विद्यालय संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें