फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: भतीजे ने चाचा को गर्दन काटकर मारा, गालियां देने से किया था मना, बेटी ने आंखों से देखा हत्या का नजारा

Thu, 12 Oct 2023 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi Crime: थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि भतीजे ने चाचा की गर्दन काटकर हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव लालपुर बंजरा में बुधवार देर रात भतीजे ने बांका से चाचा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। चाचा और भतीजे में गालियां देने और बदतमीजी करने को लेकर विवाद हुआ था। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने हत्यारोपी भतीजे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

मृतक की बेटी मीना ने बताया कि पिता उमाशंकर (55) पुत्र कल्लू निवासी लालपुर बंजरा बुधवार की रात नौ बजे घर के बाहर चारपाई पर आराम कर रहा थे। इसी दौरान पिता के भतीजा मिथुन नशे में धुत होकर आया और गालियां देते हुए बदतमीजी करने लगा। इस पर पिता ने उसे डांट दिया।
इसी बात से नाराज होकर मिथुन अपने घर से बांका उठा लाया और पिता की गर्दन पर कई वार कर दिए। इससे पिता उमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उमाशंकर के तीन बेटे हैं, जिसमें दीपू व बाबू बंगलौर में मजदूरी करते हैं। बेटा प्रदीप का आठ माह पूर्व सड़क हादसे में पैर टूट गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बेटी ने हत्या का नजारा अपनी आंखों से देखा
तभी से वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। एक बेटी मीना है, जो घर पर थी। उसने अपने पिता की हत्या का नजारा अपनी आंखों से देखा। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि वह अपनी दो बहूओं के साथ घर के अंदर थी। बेटी दरवाजा बंद करने गई थी। मृतक खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि भतीजे ने चाचा की गर्दन काटकर हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी संडीला वंदना ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें