प्रदेश के विभिन्न बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को होनी है। किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए पहली बार प्रवेश परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही इस बार प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है।
कानपुर में परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी सीएसजेएमयू को दी गई है। विवि प्रशासन ने इसके लिए शहर में 91 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं जिसमें 45590 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। मंगलवार को इस बाबत बरेली विश्वविद्यालय में बैठक हुई।