एसएस मेमोरियल के कई मेधावी हुए सफल
सैफई।स्थानीय एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के कई छात्र छात्राओं ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय को गौरवांवित किया। विद्यालय की ओर से इन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएन यादव ने बताया कि छात्र देवराज तिवारी ने 720 में से 680 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अरनव सैनी ने 720 में से 623 अंक, प्रियांशु ने 720 में से 630 अंक एवम अनामिका शर्मा ने 603 अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक शिवपाल सिंह यादव, डायरेक्टर आदित्य यादव, कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव एवम प्रधानाचार्य एस एन यादव ने बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें- पहले ही प्रयास में राजमिस्त्री के बेटे ने नीट की परीक्षा में पाई सफलता, हासिल किए 557 अंक