फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nazul Property Case: अवैध कब्जे का फाइनेंसर व सफेदपोश कौन? पता लगाने में जुटी पुलिस, इन नंबरों पर करें शिकायत

Fri, 02 Aug 2024 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एफआईआर में जो फरार आरोपी हैं, उनके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा एलआईयू की भी मदद ली जा रही है। उनकी सूचनाओं के आधार पर भी पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
किदवई नगर स्थित पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित घर पुलिस पहुंची. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सिविल लाइंस की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले पूरे गिरोह का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि अवनीश दीक्षित और अन्य नामजद आरोपी तो सामने आ गए हैं, लेकिन पर्दे के पीछे और कौन सफेदपोश लोग हैं और धन कौन खर्च कर रहा है। इसका पुलिस पता लगाने में जुट गई है। दरअसल, सिविल लाइंस की बेशकीमती जमीन 15/62 का नगर निगम में 3.5 लाख रुपये टैक्स अदा किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम को गुरुवार को नगर निगम भेजा गया था, लेकिन वहां रिकॉर्ड नहीं मिल पाए। वहीं इस मामले में पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए सात लोगों को नोटिस जारी किया है। ये सभी जेल गए अवनीश दीक्षित के करीबी बताए जा रहे हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि नगर निगम में उक्त जमीन का टैक्स अदा किया गया था। यह पैसा किसने जमा किया, उसके पास यह पैसा कहां से आया आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
आरोपियों पर इनाम जारी करने की तैयारी
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एफआईआर में जो फरार आरोपी हैं, उनके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा एलआईयू की भी मदद ली जा रही है। उनकी सूचनाओं के आधार पर भी पुलिस सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कर रही है। इस मामले में जिन लोगों नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

वसूली करने वाले कथित पत्रकारों की करें शिकायत, नंबर जारी
आपकी दुकान या मकान बन रहा है। कोई व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर वसूली करने आता है। न देने पर काम रुकवाने की धमकी देता है, तो इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों की ओर से जारी किए गए नंबरों पर कर सकते हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
एडीसीपी ईस्ट- 9454401076
एडीसीपी वेस्ट- 9454401074
एडीसीपी सेंट्रल- 9454400687
एडीसीपी साउथ- 9454400684
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें