मोबाइल बरामद कराने का प्रयास कर रही है पुलिस
यह सामान अवनीश और उसके साथियों ने घटना वाले दिन उठाया था। देर शाम उसे कैंट थाने में रखा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक डीवीआर को लेकर उससे पूछताछ की गई, मगर उसने सही जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस मामले में आरोपित से डीवीआर और अवनीश दीक्षित का मोबाइल बरामद कराने का प्रयास कर रही है।
आज अवनीश को उसके घर ले जा सकती है पुलिस
सूत्रों की मानें तो गुरुवार को पुलिस अवनीश को उसके घर ले जाएगी। उन लोगों की जांच भी की जाएगी, जो अवनीश से कहीं से भी जुड़े हैं या उसके साथ कोई कारोबार करते हैं। पुलिस उन लोगों की तलाश भी कर रही है जो जुआ और सट्टा खिलवाते हैं।