फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4760 परीक्षार्थी देंगे जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा

Fri, 23 Jan 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 7 फरवरी 2015 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राआें को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। परीक्षा 11 केंद्रों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय नाजिनजसी जलालपुर कानपुर देहात में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र भक्त ने बताया कि 7 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में 4 हजार 760 परीक्षार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा 11 केंद्रों पर कराई जाएगी।

 परीक्षा केंद्र अकबरपुर इंटर कालेज अकबरपुर, क्षेत्रीय इंटर कालेज फतेहपुर रोशनाई, श्रीकृष्ण इंटर कालेज मोहम्मदपुर, राजकीय बालकीय इंटर कालेज पुखरायां, विवेकानंद इंटर कालेज पुखरायां, आपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद, बाघपुर इंटर कालेज बाघपुर, भावी इंटर कालेज राजपुर, शिवसहाय इंटर कालेज कौरू फरहतपुर, आआरपीके इंटर कालेज झींझक व डीएस इंटर कालेज डेरापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


 31 जनवरी तक जिन छात्रों को परीक्षा संबंधी प्रवेश पत्र प्राप्त न हों। वह 2 से 4 फरवरी के मध्य कालेज के कार्यालय से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें