फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 23 Jan 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिमझिम फुहारों ने देहात में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रुक-रुककर गिरी पानी की बूंदों से व्यापार, कामकाज, नौकरी पेशा, वाहन चालक सभी परेशान रहे। पशुपालक भी अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर बांधते दिखे। बारिश के साथ मौसम में गलन तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह चली पूर्वी हवाओं ने अपनी मंशा दर्शा दी थी। कुछ ही घंटे बाद हवाआें का रुख जैसे उत्तर-पूर्वी हुआ देहात के कई स्थानों पर रिमझिम फुहार शुरू हो गई। जिले के अकबरपुर, रूरा, सिकंदरा, रसूलाबाद, झींझक, मैथा, रनियां, डेरापुर, शिवली आदि स्थानों पर बारिश से लोग परेशान हो उठे।

बादल देरशाम तक रुक-रुककर फुहार करते रहे। रुक-रुककर हुई बारिश से अकबरपुर का बाजार अछूता नहीं रहा। बाजार होने के बावजूद बारिश से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। सब्जी मंडी मेें रौनक नहीं रही। वाहन चालकों को सवारियों के लिए भटकना पड़ा। चौराहे पर ठेलिया लगाकर जीवन यापन करने वाले दुकानदार बारिश से परेशान नजर आए।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ अनिरुद्ध दुबे बताते हैं कि गुरुवार को देहात में अधिकतम तापमान 15.08 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.07 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह पूर्वी और दोपहर को उत्तर-पूर्वी हवाएं चली है। रिमझिम बारिश हुई है। आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे। 25 जनवरी को फिर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें