साउथ मैदान पर मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। प्रथम स्व. अरुण अवस्थी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंगलवार को नेशनल यूथ इलेवन ने बीसीए इलेवन को 18 रन से हराया। मैच केसीए व काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से साउथ मैदान पर हुआ।
तीन विकेट लेने वाले स्वदेश दुबे मैन ऑफ द मैच चुने गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल यूथ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 104 रन बनाए। टीम से यशपाल ने 33 व अमित ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए की ओर से मनिंदर ने चार, गौरी ने दो विकेट लिए।
वहीं बीसीए इलेवन की शुरुआत ठीक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मनिंदर शून्य और शिवांश सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम से गौरी ने 25 और राम रतन ने 18 रन बनाए। 16.2 ओवर में पूरी टीम 86 रन पर आउट हो गई। इसमें नेशनल यूथ के स्वदेश दुबे और धनेश ने तीन-तीन, अनुज ने दो विकेट लिए।