फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना...

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल की ओर से मंगलवार को विवाह पंचमी पर 82वांं वार्षिक महोत्सव मनाया गया। शाम छह बजे खास बाजार से राम बरात निकाली गई। त्रेता युग में श्रीराम का विवाह पंचमी की तिथि में ही हुआ था। इसी परंपरा के तहत यह आयोजन किया गया। फूलों से सजे रथ पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व मां जानकी के विग्रह विराजमान थे। बरात में सबसे आगे रथ पर भगवान गणेश, कुल गुरु वशिष्ठ, डोली में भगवान शालीग्राम थे। भजन मंडली रामजी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी, कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभु जी हमारे घर में आदि भजन गाते चल रहे थे। बरात में पंडित अजय कुमार गौड़, ज्ञानेंद्र विश्नोई, पवन दुबे, ओम नरायण दीक्षित, अनिल तिवारी, विजय ओमर, ओम प्रकाश गुप्ता, सौरभ सिंह, अनिल तिवारी, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें