सिकंदरा में लोगों को संबोधित करते भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर। (स?
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के नुमाइश मैदान में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि बसपा कांशीराम की विचारधारा से भटक गई है।
भाजपा, सपा, बसपा के नेता जनता से झूठे वादे करके वोट ले लेते हैं। इसके बाद मतदाताओं की सेवा करने के लिए क्षेत्र में दोबारा नहीं आते। चुनाव जीतने के बाद वह पांच वर्षों तक अपने कोठी, बंगले में रहकर आराम करते हैं।
कांशीराम की इच्छा थी उत्तर प्रदेश में गरीब तबके के लोगों को न्याय व सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। बसपा सरकार में ऐसा नहीं हो सका। बसपा की सरकार उत्तर प्रदेश में रहने के बावजूद भी गरीब का भला नहीं हुआ।