फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव में हनक बना रहा था नरेंद्र, पत्नी को चुनाव लड़ाने की थी तैयारी

Wed, 01 Apr 2026 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। किडनी कांड में कानपुर से पकड़े गए आरोपियों में मूसानगर थाना क्षेत्र के गांव पथार निवासी नरेंद्र का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में रह रहे वृद्ध माता-पिता स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन




पथार गांव में मंगलवार को लोग किडनी खरीद फरोख्त का खुलासा होने व गांव के नरेंद्र कुमार का नाम सामने आने पर तरह तरह की चर्चाएं करते रहें। वहीं, गांव में मौजूद नरेंद्र के वृद्धा पिता होरीलाल व मां सुशीला पुलिस की कार्रवाई से अनजान रहे। बेटे की गिरफ्तारी की बात पर वृद्धा माता-पिता ने चुप्पी साध ली और अंदर ही बने रहे। गांव के लोगों ने बताया कि नरेंद्र काफी समय से कानपुर में रह रहा है। वह कभी-कभी गांव आता था।



गांव के लोगों से जब नरेंद्र के डॉक्टर होने के बारे में जानकारी की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं हैं। वहीं, एक ग्रामीण ने बताया कि उन्हें इतना जरूर मालूम है कि नरेंद्र ने वर्ष 2015-16 में जेएनएम किया था। इसके बाद वह कानपुर में रहने लगा जहां उसने एक हॉस्पिटल खोला। वह जब भी गांव आता था तो कानपुर में अपना अस्पताल होने की जानकारी लोगों को देता था। जब वह गांव आता था तो बदल-बदल कर गाड़ियां लाता था।
विज्ञापन




.......................



अच्छा होता है इलाज, भेजा करो मरीज



गांव के लोगों ने बताया कि नरेंद्र जब भी गांव आता था वह लोगों से कहता था उसका कानपुर में अस्पताल है। वहां अच्छा इलाज होता है। गांव के मरीज भेजा करो। एक ग्रामीण ने बताया कि गांव के काफी लोग उसके पास इलाज के लिए जाते भी थे। जब से यह पता चला कि किडनी खरीद फरोख्त में नरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सभी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें