फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को पार्टी में देख आगबबूला हो गया था नारायण सिंह, बोला था 24 घंटे में हटवा दूंगा, अब पुलिस की गिरफ्त में

Fri, 04 Jun 2021 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर नौबस्ता की उस्मानपुर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने नारायण सिंह भदौरिया की बर्थडे पार्टी में दो बार दबिश दी थी। जिससे वह आगबबूला हो गया था।
विज्ञापन
नारायण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी भाजपा नेता को पुलिस की एक टीम ने नोएडा में उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं भाजपा ने नारायण सिंह को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।
विज्ञापन


कानपुर नौबस्ता की उस्मानपुर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने नारायण सिंह भदौरिया की बर्थडे पार्टी में दो बार दबिश दी थी। जिससे वह आगबबूला हो गया था। दोबारा जब दबिश देने पहुंचे तो नारायण सिंह भदौरिया ने चौकी इंचार्ज को शाम तक चौकी से हटवाने की धमकी तक दे दी थी।

जबकि, शाम तक खेल यूं पलटा कि नारायण सिंह भदौरिया को खुद ही फरारी काटनी पड़ गई। चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र के अनुसार बिना परमीशन किए गए आयोजन में भीड़ की सूचना पर वह गेस्ट हाउस पहुंचे थे। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के विषय में जानकारी दी गई, लेकिन मौजूद सत्तापक्ष के कई नेताओं की मौजूदगी में उन्हें बिना कार्रवाई लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


इसी के करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें उसी गेस्ट हाउस में मनोज सिंह को सादे कपड़ों में पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम के साथ अभद्रता की सूचना मिली, जिस पर वह दोबारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। चौकी इंचार्ज के अनुसार उन्हें दोबारा वहां देखकर नारायण भदौरिया उन पर आग बबूला हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें