मलासा में नंदीशाला के लिए भूमि देखतीं सीडीओ। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को मलासा गांव के पास सेंगुर नदी जंगल क्षेत्र में नंदीशाला का निर्माण कराने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। बताया कि इसके निर्माण से क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की संख्या कम हो जाएगी। उन्होंने बीडीओ को जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह व सीवीओ डॉ. देवकी नंदन लावनियां, बीडीओ सच्चिदानंद के साथ मलासा गांव के पास सेंगुर जंगल के क्षेत्र में पहुंचीं।
यहां नंदीशाला निर्माण के लिए जमीन को देखा। इसके बाद सीडीओ ने बीडीओ से जल्द से जल्द नंदीशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने अंत्येष्टि स्थल व खेल कूद मैदान बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।