जेईई टॉपर कानपुर का नमन अपनी मां और बहन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार देर शाम ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) 2019 का परिणाम जारी कर दिया। एनटीए ने दोनों चरणों के स्कोर के आधार पर यह परिणाम जारी किया है। 100 एनटीए स्कोर पाने वाले 24 छात्रों की सूची भी जारी की है।
इसमें एक बार फिर से चित्रकूट के हिमांशु गौरव सिंह और कानपुर के नमन गुप्ता का नाम शामिल है। इसके पहले जनवरी में आयोजित हुए जेईई मेन के पहले चरण में भी दोनों छात्र 100 पर्सेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया टॉप-15 में शामिल हुए थे।
हिमांशु मूल रूप से चित्रकूट के कर्वी तहसील के रहने वाले हैं। पिता लवकुश राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, गोरखपुर में नौकरी करते हैं। हिमांशु की प्रारंभिक शिक्षा भी गोरखपुर में ही हुई है। दूसरी ओर नमन यहां कानपुर के दर्शन पुरवा के रहने वाले हैं। पिता आरके गुप्ता रेलवे में लोको पायलट और मां संध्या गुप्ता गृहिणी हैं।