इस पर पूछताछ शुरू हो गई। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद मुस्ताक ने उससे जानकारी ली, तो उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ निवासी कानपुर बताया। जब उसने अपने को मौदहा तहसील का नायब तहसीलदार बताया, तो लोग हैरान हो गए। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद मुस्ताक ने अपने आपको किसी विवाद से बचाने के लिए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी।
पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार की पत्नी आरती यज्ञसैनी उर्फ आरती गुप्ता ने अपने पति आशीष कुमार गुप्ता का जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने व पति द्वारा अनैतिक शादी कर लेने के संबंध में थाना कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसके आधार पर पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इन पर दर्ज हुआ है मुकदमा
इसमें रुखसार पुत्री अज्ञात, रुखसार के पिता नाम अज्ञात, रुखसार के मौसा मुन्ना पुत्र अज्ञात, मस्जिद के मौलवी बाबू आढ़ती पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा मौदहा थाना मौदहा और आशीष गुप्ता पुत्र राजाबेटा निवासी हनुमंत विहार,जनपद कानपुर नगर और 5-6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के धर्म संपरिवर्तन का मामला लिखा गया है।