फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता बने मो. यूसुफ...मस्जिद में पढ़ी नमाज, पांच नामजद व छह अज्ञात पर रिपोर्ट

Wed, 27 Dec 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार की पत्नी आरती यज्ञसैनी उर्फ आरती गुप्ता ने थाना कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया है। इसके आधार पर पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। मस्जिद के मौलाना और मुन्ना को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आशीष गुप्ता से मो. यूसुफ बने नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में तहसील मौदहा के नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने धर्म संपरिवर्तन कर मो. यूसुफ बनकर कस्बे की मस्जिद में दो दिन नमाज पढ़ने गए। मामला प्रकाश में आते हीं उनकी जांच हो गई। बुधवार को उनकी पत्नी ने पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन का मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

नायब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन करने के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। बता दें कि दो सितंबर 2023  से मौदहा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर हनुमंत विहार, कानपुर निवासी आशीष गुप्ता की तैनाती हुई थी। कस्बा स्थित काचरिया बाबा मस्जिद में जब एक अज्ञात शख्स को लोगों ने दो दिन नमाज पढ़ने आते देखा।

Trending Videos

इस पर पूछताछ शुरू हो गई। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद मुस्ताक ने उससे जानकारी ली, तो उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ निवासी कानपुर बताया। जब उसने अपने को मौदहा तहसील का नायब तहसीलदार बताया, तो लोग हैरान हो गए। मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद मुस्ताक ने अपने आपको किसी विवाद से बचाने के लिए इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी।

पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार की पत्नी आरती यज्ञसैनी उर्फ आरती गुप्ता  ने अपने पति आशीष कुमार गुप्ता का जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने व पति द्वारा अनैतिक शादी कर लेने के संबंध में थाना कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया गया  है। इसके आधार पर पांच नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ है मुकदमा
इसमें रुखसार पुत्री अज्ञात, रुखसार के पिता नाम अज्ञात, रुखसार के मौसा मुन्ना पुत्र अज्ञात, मस्जिद के मौलवी बाबू आढ़ती पुत्र अज्ञात निवासीगण कस्बा मौदहा थाना मौदहा और आशीष गुप्ता पुत्र राजाबेटा निवासी हनुमंत विहार,जनपद कानपुर नगर  और 5-6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के धर्म संपरिवर्तन का मामला लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें