कानपुर कैंट के अस्पताल में भर्ती 66 साल के रोगी का प्लेटलेट्स काउंट 20 हजार है, लिवर खराब हो गया है, गुर्दे फेल हैं, पैंक्रियाटिक ग्रंथि में खराबी आ गई है, हेमरेजिक गैस्ट्राइटिस, फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, सेप्सिस हो रहा है। मल्टी आर्गन फेल्योर की स्थिति है।
रोगी की कोरोना, डेंगू, मलेरिया आदि जांचें सब निगेटिव हैं। सिर्फ तीन-चार दिन वायरल फीवर की हिस्ट्री है। डॉक्टर हैरान हैं कि यह कौन सा वायरल संक्रमण है? जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार उसका इलाज कर रहे हैं।