फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माई सिटी एपः ‘कोई टेंशन नहीं, मैं हूं न’

Sat, 24 Jun 2017 12:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
माई सिटी एप
अमर उजाला माई सिटी एप ‘डिजिटल जागरूकता’ फैलाने का काम तेजी से कर रहा है। माई सिटी एप से लोगों के काम और आसान हो जाएंगे। पूरे शहर की जानकारी एक एप के जरिये चंद सेकेंडों में देखी जा सकेगी। शहर की सभी सूचनाओं और समाचारों के लिए माई सिटी मोबाइल एप सिंगल विंडो प्लेटफार्म साबित होने वाला है। इस एप के जरिये केवल ताजा खबरें ही आप तक नहीं पहुंचेंगी बल्कि पिकनिक स्पॉट, डेली सिटी इवेन्ट्स, मूवी रिलीजिंग के साथ-साथ तमाम जानकारियां एक क्लिक पर मिल जाएंगी। पूरा ई-पेपर भी आप पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 3
माई सिटी कानपुर एप
गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड 
एंड्रायड यूजर गूगल प्ले स्टोर से एप को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर माई सिटी टाइप करें। लाल रंग के लोगो वाला अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला आपके लिए एक ऐसा एप लेकर आया है, जो रोजमर्रा की हर मुश्किल आसान करेगा। आपको अपने घर के पास के अस्पताल के बारे में जानना है, या किसी ब्रांड का कोई ताजा ऑफर। यहां सब कुछ मिलेगा। अमर उजाला कानपुर की खबरें अब माई सिटी एप पर भी उपलब्ध होंगी। इस एप के माध्यम से शहर की हर खबर तुरंत आपके मोबाइल पर मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
माई सिटी कानपुर एप
माई सिटी एप के फीचर्स

- माई सिटी एप में हर छोटी-बड़ी घटना के वीडियो भी आप देख सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस एप में मौजूद हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में सबसे पास अस्पताल कहां हैं, यह जानकारी एप से ले सकते हैं।

- आपके शहर में कौन सी फिल्म कहां लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह बात आप इस एप से जान सकते हैं। फिल्म का रिव्यू भी यहां उपलब्ध होगा। फिल्म के साथ शहर में शाम को कौन सी सांस्कृतिक गतिविधि होनी है, यह भी आप जान सकेंगे। शहर के प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन तक और किराना स्टोर से लेकर मैकेनिक तक के नंबर यहां उपलब्ध हैं।

- इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी अमर उजाला के माई सिटी एप से जान सकते हैं। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबरों के साथ टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी आप यहां देख सकते हैं। एप के माध्यम से शहर की बाजारों के बारे में जान सकते हैं।

- बाजार में इस समय कौन सी डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं, इस बात की भी जानकारी मिलेगी। आपके कानपुर शहर में घूमने के स्थान, मंदिर, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे और जिम कहां हैं इन सबके बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें