फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी सरकार’ को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर शिवपाल बोले-‘संघर्ष करेंगे’

Fri, 23 Jun 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने योगी सरकार के खिलाफ बड़ा बयान देकर भाजपा की नीतियों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को स्लॉटर हाउस बंद करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से बेरोजगारी बढ़ेगी। सपा सरकार में कानून व्यवस्था को खराब बताने वालों को मौजूदा भाजपा सरकार में बेलगाम अपराधियों के हौसलों की तुलना करनी चाहिए। अब पब्लिक भी कहने लगी है कि सपा सरकार मौजूदा सरकार से बहुत बेहतर थी। वह इसके लिए संघर्ष करेंगे।   
विज्ञापन

2 of 4
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल यादव गुरुवार को कानपुर के बांसमंडी स्थित गरीब नवाज हाल में मीट कारोबारियों के संगठन जमीयतुल कुरैश के रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेक्युलर मोर्चा की जरूरत है। जो इन सभी मामलों में आवाज उठा सके। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय समाज पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जियाउल इस्लाम से मुलाकात की।  
विज्ञापन

3 of 4
शिवपाल सिंह यादव
सेक्युलर मोर्चा में इस पार्टी को भी शामिल कराने संबंधी बातचीत दोनों नेताओं के बीच हुई है। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में जमीयतुल कुरैश संगठन के जिलाध्यक्ष दिलशाद कुरैशी, संरक्षक गुफरान अहमद चांद, एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

4 of 4
शिवपाल सिंह यादव
सिर्फ दो सपा नेत्रियां ही शिवपाल से मिलीं
सपा से अलग सेक्युलर मोर्चे के गठन की तैयारी करने वाले शिवप्र्राल यादव के यहां आने पर सपा कार्यकर्ताओं के नाम पर सिर्फ दो महिला नेता नीलम रोमिला सिंह और रीता जितेंद्र बहादुर सिंह उनसे मिलने पहुंची। बाकी सपा नेताओं ने उनसे किनारा किया। उनके स्वागत में शिवपाल यादव फैंस के पदाधिकारी ही शुरू से आखिरी तक लगे रहे। स्वागत में फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे, राजूपाल दीपक यादव, गौरव यादव, आदित्य तिवारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें