फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम किसानों ने पेश की मिसाल, कान्हा गौशाला में गायों के लिए दान किया चारा

विज्ञापन
पुखरायां स्थित गोशाला में चारा लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित करते अधिकारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बा स्थित कान्हा गौशाला में पराली दान कार्यक्रम के तहत दो मुस्लिम किसानों ने गायों के लिए 20 क्विंटल चारा दान किया। अधिकारियों किसानों को माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बा बाईपास स्थित कान्हा गौशाला में ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 क्विंटल कर्बी लादकर पहुंचे अमरौधा ब्लॉक के चांदापुर गांव निवासी किसान मोहम्मद रईस अहमद और गुलाम मोहम्मद ने गायों के लिए चारा दान किया।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव और जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश कुमार गुप्ता ने किसानों को माला पहनाई और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि सभी किसान इसी तरह कर्बी और पराली गौशालाओं में गायों के चारे के लिए दान करें।
विज्ञापन

इससे गायों के चारे की समस्या को खत्म किया जा सकता है। यह सबसे बड़ा दान भी माना गया है। मौके पर राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी सुशील कटियार, एसएमएस भोगनीपुर दौलत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें