फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के जिनई बनीपारा में काम करने आए औरैया के खानपुर निवासी मजदूर की 10 माह पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक की मां ने अपने ही गांव के चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

औरैया के खानपुर निवासी फातिमा ने कोर्ट के आदेश पर रूरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बेटे आसीन (24) को 10 माह पहले गांव के मुवीन उर्फ कांची, हशीम, राजू व पप्पू एक स्कूल में काम करने के लिए जिनई बनीपारा में लेकर आए थे। आरोप लगाया कि चारों लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद बेटे को जख्मी होने की जानकारी देकर उसे खानपुर लाने की बात कही। इसके बाद आरोपी मौके पर ही शव छोड़कर भाग निकले थे। उसने मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसपर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें