फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी की गला दबाकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के बैरून कटरा साहब खां में सभासद प्रेमलता के घर में नौकरानी लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा बुधवार रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस वर्तमान सभासद व उनके पति पूर्व सभासद समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी सभासद सपा से जुड़ीं बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बैरून कटरा साहब खां मोहल्ला स्थित सभासद प्रेमलता के घर में मंगलवार देर शाम उनकी नौकरानी लक्ष्मी(17) का शव अलमारी के हैंडल पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला था। वह उनके घर में करीब पांच साल से काम कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
एसएसपी डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले के संबंध में एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने प्रेमलता के घर जाकर जांच की। जानकारी होने पर सभासद समर्थकों की भीड़ जुटती देख पुलिस सभासद व उनके पति पूर्व सभासद समेत तीन को कोतवाली ले आई। कोतवाली में एसपी सिटी, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ पूछताछ कर रहे हैं। कोतवाली के बाहर भी सभासद के समर्थकों की भी देर रात तक लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें