फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हत्या कर लूटपाट: दरवाजा खटखटाया... बोले- ड्राइवर हूं, घुसते ही हमला, दीवारों में दब गईं चीखें

Wed, 16 Feb 2022 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सावित्री ने बताया कि उसको बाथरूम में बंद करने के बाद बदमाशों ने मधु को पीटना शुरू कर दिया था। लॉकर व अलमारियों की चाबियां लीं। नकदी व जेवरात लूटे। सावित्री का कहना है कि मधु की चीखें सुनाई दे रही थीं। वो मिन्नतें कर रही थीं कि उसको छोड़ दें।
विज्ञापन
कानपुर में हत्या कर लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में वृद्धा की हत्या कर लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों ने फ्लैट के बाहर पहुंचकर पहले घंटी बजाई। पूछने पर बोले कि ड्राइवर हूं। इसके बाद जैसे ही नौकरानी ने दरवाजा खोला वैसे ही दोनों भीतर घुस गए। चाकू के बल पर दोनों को एक कमरे में ले गए।
विज्ञापन


उसके बाद बर्बरता कर मधु की हत्या कर दी। मधु और नौकरानी दोनों चीखते रहे लेकिन उनकी चीख दीवारों के भीतर ही दबी रह गई। नौकरानी सावित्री ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे घंटी बजी। सावित्री ने जब पूछा कि कौन आया तो बाहर से आवाज आई कि ड्राइवर हूं।

बुलाया था। इसलिए आया हूं। ये बात सावित्री ने मधु को बताई। मधु ने दरवाजा खोलने को कहा। सावित्री ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खोला वैसे ही दोनों बदमाश भीतर घुस आए। एक ने तत्काल मधु को चाकू की नोंक पर ले लिया। दूसरे ने सावित्री के हाथ पैर तार से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। सावित्री का कहना है कि उसके बाद उनको नहीं पता चला कि बाहर क्या हुआ। सुबह जब नीरू व पुलिस पहुंची तब वह बाहर निकल सकी। 
विज्ञापन

मुझे बस चीखें सुनाई दे रही थीं
सावित्री ने बताया कि उसको बाथरूम में बंद करने के बाद बदमाशों ने मधु को पीटना शुरू कर दिया था। लॉकर व अलमारियों की चाबियां लीं। नकदी व जेवरात लूटे। सावित्री का कहना है कि मधु की चीखें सुनाई दे रही थीं। वो मिन्नतें कर रही थीं कि उसको छोड़ दें।

जो लेना हो ले जाएं लेकिन बदमाश नहीं माने। जब आखिर में मधु की चीखें बंद हो गईं तब सावित्री को अनहोनी की आशंका हुई। हैरानी की बात ये है कि ये चीखें फ्लैट के बाहर तक नहीं सुनाईं दीं। इसलिए बदमाश आसानी से फरार हो गए।

 
विज्ञापन

क्या बदमाशों को पहचानती थीं मधु 
वारदात के वक्त मधु व सावित्री ही फ्लैट में थीं। बदमाशों ने मधु को मार दिया लेकिन सावित्री को छोड़ दिया। इसको लेकर पुलिस कई आशंकाओं पर काम कर रही है। आशंका है कि शायद मधु बदमाशों में से किसी को पहचानती थीं। इसी डर से उसको मार दिया। 

ऊपर के फ्लैट में थी बेटी
मधु का फ्लैट नंबर 307 है। उनकी बेटी नीरू का फ्लैट ठीक ऊपर 407 नंबर है। मधु के फ्लैट के ठीक ऊपर नीरू का फ्लैट है। जिस वक्त बदमाश मधु पर बर्बरता कर रहे थे उस वक्त नीरू व उनका परिवार सो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें