फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर लूटपाट: दीवार फांदकर आए बदमाश, 42 मिनट में की वारदात, सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग

Wed, 16 Feb 2022 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ज्योतिषाचार्या मधु कपूर की हत्या कर लूटपाट करने वाले बदमाश अपार्टमेंट के मुख्य गेट से दाखिल नहीं हुए थे। अपार्टमेंट की दीवार फांदकर दोनों बदमाश दाखिल हुए थे। इसी रास्ते से लौटे थे। 42 मिनट में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह खुलासा अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से हुआ। इसी समयावधि में वहां पर कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे, सर्विलांस टीम इस तथ्य को पता करने में जुटी है। कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट सीसीटीवी कैमरों से लैस है। वारदात के बाद पुलिस की एक टीम ने पूरे सीसीटीवी फुटेज जुटाए।

जिससे पता चला कि दो बदमाश सोमवार रात 8:05 बजे अपार्टमेंट में दाखिल होते थे। वह सीढ़ियों से तीसरी मंजिल स्थित मधु के फ्लैट तक पहुंचे। हत्या व लूटपाट के बाद दोनों रात 8:47 बजे दीवार फांदकर भाग निकले। वह जाते समय भी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बदमाशों ने सिर्फ 42 मिनट में वारदात की और फरार हो गए। फुटेज में लूटपाट के दौरान एक संदिग्ध अपार्टमेंट के बाहर भी दिख रहा है। वह फोन पर बातचीत करते इधर उधर घूमता रहता है। इसलिए आशंका है कि वह भी उन दोनों बदमाशों के साथ शामिल है। 

खेत के रास्ते हो गए फरार!
अपार्टमेंट की दीवार सीएसए के खेतों से सटी हुई है। पुलिस के अनुसार बदमाश खेतों से होते हुए फरार हो गए। जिससे उनको मुख्य सड़क से न जाना पड़े। अन्य कैमरों आदि से वह बच सके। हालांकि पुलिस अपार्टमेंट के चारों तरफ जो भी मुख्य मार्ग हैं, वहां लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 

 
विज्ञापन

पुराने ड्राइवर पर शक, हिरासत में
मधु कपूर के यहां एक ड्राइवर भी नौकरी करता था। करीब दस साल से अधिक समय तक उसने नौकरी की। वह मसवानपुर का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ड्राइवर घर के सारे काम भी करता था। मगर उसकी नशेबाजी से अपार्टमेंट के लोग भी परेशान थे। करीब डेढ़ साल पहले उसको इसी वजह से हटा दिया गया था। तब उसने मधु को धमकी दी थी। इसलिए पुलिस को इस पर भी शक है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है। 

फोन बंद होने पर बेटी बुलाने पहुंची
मधु की बेटी नीरू ने बताया कि मंगलवार को मां की आंखों का ऑपरेशन होना था। इसलिए वह सुबह आठ बजे से उनको फोन कर रही थीं। मगर फोन बंद था। मां को बुलाने जब वह फ्लैट पर पहुंचीं तो देखा कि उनकी हत्या हो चुकी है। सर्विलांस टीम ने जब पड़ताल की तो पता चला कि अपार्टमेंट में ही बदमाशों ने फोन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें