फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: टिकट घोषणा के बाद अंतर्कलह रोकना पार्टियों के लिए चुनौती, BJP-SP में उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त

Sat, 15 Apr 2023 02:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

निकाय चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। वैसे तो जिले में दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत में चुनाव होना है पर दिलचस्प मुकाबला नगर पालिका परिषद बिंदकी में देखने को मिल रहा है। टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी में कवायद तेज है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले की दस नगर निकायों में भाजपा को सबसे पहले उम्मीदवारों में एक प्रत्याशी के चयन को लेकर एकराय बनाने की चुनौती है। इसके बाद चुनाव जीत की रणनीति बनेगी। ऐसे में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत अध्यक्षों के टिकट बंटवारे पर ही भाजपा में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। वैसे तो जिले में दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत में चुनाव होना है पर दिलचस्प मुकाबला नगर पालिका परिषद बिंदकी में देखने को मिल रहा है। टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी में कवायद तेज है। वहीं, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते बंद कर रखे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई भाजपा में दिख रही है। यहां दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। संघ और भाजपा में अपना पूरा जीवन खपाने वालों ने भी अपनी दावेदारी ठोंकी है।

नए-नवेले नेता भी अपनी उम्मीदवारी के लिए लाइन में खड़े हैं। इससे एक बात स्पष्ट है कि टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में पर्दे के पीछे और चुनाव के दौरान घमासान दिखाई दे सकता है। ऐसी ही रोचक स्थिति फतेहपुर सदर सीट में है।  भाजपा के दिग्गज टिकट के लिए प्रदेश के नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। यहां पर अंतर्कलह कई बार खुलकर सामने आ चुकी है। टिकट को लेकर फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों खासकर भाजपा के सामने बगावत, भितरघात से निपटने की बड़ी चुनौती होगी। जिले में अन्य राजनीतिक दल भी दमखम से निकाय चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा के उम्मीदवार अंदर ही अंदर मन बनाए हैं कि टिकट नहीं मिला, तो निर्दलीय ही ताल ठोंक देंगे। फतेहपुर जिले में 10 अध्यक्षों और 174 सभासदों का चुनाव 3 लाख 90 हजार 761 मतदाता आगामी चार मई को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें