फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेडिकल कॉलेज पुल पर हादसे में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

Tue, 27 Oct 2026 08:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आदित्य धनराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काकादेव थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज पुल पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सर्वोदयनगर कच्ची बस्ती निवासी आदित्य धनराज (25) की मौत हो गई। वह नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। परिजन ने बताया कि सोमवार रात करीब 2.30 बजे आदित्य हैलट के सामने मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लाैट रहा था तभी आईटीआई के सामने तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए भाग निकला।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हैलट पहुंचाया। डॉक्टर के जवाब देने पर सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां, कमला देवी, पत्नी रुचि और ढाई साल की बेटी स्वास्तिका है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें