फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बैंक मैनेजर ने गिरवी सोना बेचा, निकले लोहे के टुकड़े, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 08:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदनगर में एक सराफ को आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी से गिरवी रखा हुआ सोना खरीदना महंगा पड़ गया। 113 ग्राम सोना खरीदा जिसमें सिर्फ 36 ग्राम निकला बाकी लोहा था। पीड़ित ने बैंक मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर के ब्लॉक निवासी सुरेंद्र वर्मा की सेठ राधा कृष्ण ज्वैलर्स के नाम से नौ ब्लॉक में शोरूम है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में बताया कि किदवईनगर निवासी योगेंद्र पांडेय ने आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी की गोविंदनगर शाखा में कार्यरत बैंक मैनेजर स्वाती श्रीवास्तव से परिचय कराया। बताया कि स्वाती के किसी परिचित का कंपनी में 113 ग्राम सोना लोन पर रखा हुआ है जिसे बेचना है। सौदा 7.36 लाख रुपये में तय हुआ। घर जाकर सोना चेक किया तो सिर्फ 36 ग्राम सोना निकला बाकी लोहे के टुकड़े निकले। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें