साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर वैन चालक मुमताज की हत्या और लूट के मामले में पुलिस बुधवार को रिंद नदी के किनारे डीवीआर तलाशने में जुटी रही। हालांकि, घंटों मशक्कत के बाद भी डीवीआर हाथ नहीं लगा। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ काशी ने पुलिस को पूछताछ में ग्लव्स, मास्क और डीवीआर रिंद नदी में फेंकने की बात स्वीकार की थी।
वहीं, वारदात का मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी की लोकेशन नागपुर के आसपास मिल रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा। मालूम हो कि देवसढ़ गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रह रहे मुमताज की बीते शुक्रवार की आधी रात घर में लूट का विरोध करने पर दो बदमाशों ने हत्या कर दी थी जबकि उनकी पत्नी शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।