फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इंसानों पर हमला करने वाले दो तेंदुओं को कानपुर चिड़ियाघर की कैद, रेस्क्यू कर लाए गए

Wed, 12 Aug 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिजनौर से नर और लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन से मादा तेंदुआ रेस्क्यू की गई। 
विज्ञापन
लखीमपुर से रेस्क्यू कर कानपुर जू लाई गई मादा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंसानों पर हमला करने वाले दो तेंदुओं को रेस्क्यू कर कानपुर चिड़ियाघर लाया गया है। इनमें एक नर तेंदुआ बिजनौर और दूसरी मादा तेंदुआ लखीमपुर खीरी के दुधवा बफर जोन से पकड़ी गई है। दोनों को फिलहाल चिड़ियाघर के अस्पताल परिसर में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। रेस्क्यू के दौरान और उसके बाद आक्रामक व्यवहार को देखते हुए दोनों की विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


बिजनौर से लाए गए नर तेंदुए को दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने जंगल से रेस्क्यू किया था। इस तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद वन विभाग ने अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया और कानपुर जू भेजा। वहीं बुधवार तड़के दुधवा बफर जोन से मादा तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। इस तेंदुए ने क्षेत्र में दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया था। इसके बाद वन विभाग ने जंगल में पिंजड़ा लगाया। करीब दो दिन बाद भोजन की तलाश में पिंजड़ें में पहुंचने पर उसे पकड़ा गया। इससे निकलने के प्रयास में मादा तेंदुए के शरीर पर चोटें भी आईं।
 
विज्ञापन

कानपुर जू पहुंचते ही उसका उपचार शुरू किया गया। जू के चिकित्सक डॉ. निसिर ने बताया कि दोनों तेंदुओं की चिकित्सकीय जांच की गई है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि रेस्क्यू के बाद दोनों अभी काफी आक्रामक हैं। इसलिए उन्हें सामान्य बाड़े में रखने के बजाय अस्पताल परिसर में निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें