चकेरी एयरपोर्ट सेचकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, बैंगलोर की इंडिगो फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे य
- फोटो : संवाद
कानपुर। इंडिगो में तकनीकी खराबी के चलते लगातार कई दिनों से उड़ानें रद्द हो रही हैं। मंगलवार को भी मुंबई की फ्लाइट रद्द रही। दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट समय पर आई और गई। दिल्ली की फ्लाइट में 70 यात्री आए और 160 रवाना हुए।
चकेरी एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर 12:50 बजे बंगलूरू की फ्लाइट आई। फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय 1:57 बजे उड़ान भरी। दोपहर दो बजे दिल्ली की फ्लाइट आई। 2:45 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। हैदराबाद की फ्लाइट भी समय से आई और गई। हैदराबाद की फ्लाइट में 230 यात्री आए और 177 गए। चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे यात्री गौरव अवस्थी, मोहम्मद उमर ने बताया कि दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट समय पर आई।
एयरपोर्ट परिसर के अंदर घुसा कुत्ता
एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार को कुत्ता घुस आया। इस दौरान सीआईएसएफ के अधिकारी समेत किसी की भी कुत्ते पर नजर नहीं पड़ी और वह पूरे परिसर में घूमता रहा।