फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: सैफई लाया गया नेताजी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Mon, 10 Oct 2022 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार को सैफई पंडाल में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही उनका पैतृक गांव सैफई शोक में डूब गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सपा समर्थक पहुंचने लगे हैं। नेताजी का पार्थिव शरीर शाम 5:23 बजे सैफई लाया गया। नेताजी को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई पहुंचे।

विज्ञापन


शव पहुंचते ही नेताजी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा के नारे गूंज उठे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:00 बजे नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए नेताजी का शव उनके सैफई आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार को सैफई पंडाल में अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8:16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें