फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम का बीजेपी पर हमला, मणिशंकर के बयान पर कुछ इस तरह बयां किया गुस्सा

Mon, 11 Dec 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम स‌िंह यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को इटावा में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मुलायम ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को बेहद अशोभनीय करार दिया। इतना ही नहीं उन्होने कहा कि कांग्रेस ने तो उन्हें सिर्फ निलंबित ही किया है। अगर वो मेरी पार्टी में होते तो मैं उन्हें पार्टी से हमेशा के लिए निकाल देता।
विज्ञापन



मुलायम सिंह यूपी की योगी सरकार पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि यूपी की सरकार में सभी परेशान है। किसी को रोजगार नहीं मिल रहा। सरकार आठ महीने में क्या कर रही है यही किसी को नहीं पता। मजदूर, किसान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, बेरोजगार, नौजवान हर वर्ग परेशान है। सपा सरकार में कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता जैसी तमाम योजनाएं लागू थी। आज सारी योजनाएं बंद हो गई है। सरकार किसी को कुछ दे नहीं पा रही है बल्कि सुविधाएं छीनी जा रही हैं। 


अयोध्या में राममंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब क्यों नहीं बनाते अयोध्या में राम मंदिर। भाजपा की सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के मुद्दे जनता के बीच उछालती है। उसकी नीयत साफ नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन



निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के मुद्दे पर भी  मुलायम सिंह ने  खुलकर बात की।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिवपाल ने सही कहा। शिवपाल को जिम्मेदारी देकर चुनाव लड़ा जाता तो और बेहतर चुनाव परिणाम मिलते। उन्होंने कहा कि  आज पार्टी में एका नहीं है। इसीलिए हम निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने कहा की देश में एक बार फिर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। समाजवादी इस आंदोलन को लेकर चिंतित है। आंदोलन की रूपरेखा वक्त आने पर  आप लोगो को बता दी जाएगी । मुलायम सिंह ने कहा कि देश ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के और सुधारने  की  जरूरत है। सरकार इस मामले में ठोस प्रयास नहीं कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें