फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को मोहब्बत में बर्दाश्त न हुई बेवफाई तो उठाया ये कदम, अच्छा हुआ राहगीरों ने देख लिया

Mon, 11 Dec 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक प्रेमिका का लंबे अर्से से नगर के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ अनबन हो गई। अनबन इस कदर बढ़ गई कि उसने बेवफाई का रूप ले लिया।
विज्ञापन



प्रेमी की बेबफाई से परेशान युवती ने प्रेमी की दुकान के सामने पहुंचकर डाई पीकर खुदक शी का प्रयास किया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ी, जिसे राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
    उरई के बघौरा मोहल्ले में रहने वाली एक युवती का नगर के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को दोनों को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवती ने युवक की दुकान के बाहर डाई पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परंतु राहगीरों ने युवती को डाई पीते हुए देख लिया।
विज्ञापन
     युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी बीच किसी ने चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। परिजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें