फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की वापसी: जेल के सभी बंदी रक्षक बदले, दो डिप्टी जेलर नियुक्त

Thu, 08 Apr 2021 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बांदा जेल शिफ्ट होने पर 15 बंदी रक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर कई जनपदों से 34 नए बंदी रक्षक यहां भेजे गए हैं। कारागार में बंदी रक्षकों के स्वीकृत पद 48 हैं।
विज्ञापन


जिसके सापेक्ष महज 15 बंदी रक्षक ही तैनात थे। शासन ने इन सभी बंदियों को हटाकर 34 नए बंदियों की नियुक्ति कर दी। प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद तिवारी का कहना है कि स्थानांतरित बंदी रक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। नए बंदियों ने आमद दर्ज करा ली है।

उधर, बुधवार को दो नए डिप्टी जेलर सुल्तानपुर से कमल नयन और कानपुर से प्रणव कुमार को नियुक्त किया गया है। दोनों डिप्टी जेलर ने काम भी संभाल लिया है। अब इन दोनों को मिलाकर जेल में चार डिप्टी जेलर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें