फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसवानपुर में दो समुदाय भिड़े, तनाव

Sun, 14 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में धार्मिक स्थल का नया गेट खोलने पर दो समुदाय भिड़ गए। भारी संख्या में सड़कों पर उतरे दोनों समुदाय के लोगों में गाली-गलौज के बाद मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन


तनाव की सूचना मिलते ही कल्याणपुर सीओ सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। धार्मिक स्थल का नया गेट खोलने का काम रुकवाने के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।

मसवानपुर वीआईपी रोड के पास धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल पर बड़ा मेन गेट होने के साथ ही दो अन्य दरवाजे हैं। इलाकाई लोगों का आरोप है कि धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले लोगों ने रातोंरात गली में एक चौथा दरवाजा भी खोल दिया। इस पर आपत्ति जताने पर ही विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग जमा हो गए। गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी और पथराव शुरू हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा।

सीओ राजेश सिंह ने गेट का निर्माण रुकवाने के साथ ही उसे बंद करने का आदेश दिया। तनाव देखते हुए धार्मिक स्थल के पास फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ ने धार्मिक स्थल की देखरेख करने वालों को कोई भी नया निर्माण नहीं कराने की हिदायत दी है।

महिलाओं को घर से खींच पीटा
कानपुर। बिधनू के शिवगंज चौराई गांव में शनिवार रात मामूली बात पर हुए विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। एक पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं को बेल्टों और तमंचे के बट से पीटा।  इस पर गांव के लोग एकजुट हुए तो मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात किया गया है।

शिवगंज चौराई निवासी रामस्वरूप कुशवाहा किसान हैं। रामस्वरूप ने बताया कि नन्हकू सुबह घर के सामने से जा रहा था। इसी दौरान गांव का राहुल भी बाहर खड़ा था। नन्हकू ने अपने मोबाइल में तकनीकी समस्या बताते हुए राहुल से मदद के लिए कहा, तो वह आगे बढ़ गया। इसपर नन्हकू ने उसे गाली दे दी।

इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। बाद में झल्लाए नन्हकू ने देर शाम सिद्दीक, अनीश, मनीष, साबिर, महताब, अबरार, इब्राहिम, शहीम सहित 25 से अधिक साथियों संग रामस्वरूप के घर पर हमला बोल दिया।

घर के बाहर बैठी बहन ज्योति (20) से राहुल के बार में पूछा तो उसने विरोध करते हुए कहा घर में वह नहीं है। इस दबंग ज्योति को पीटते हुए सौ मीटर तक खींच ले गए। एसपी ग्रामीण का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद गांव एक पक्ष ने घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा है। आरोपी सलमान को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें