फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया मिशन से दूर होगा भ्रष्टाचार

Sun, 14 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से शनिवार को एचबीटीआई कैंपस में ‘सूचना और संचार तकनीकी से बदल रहे परिवेश’ पर व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर एचबीटीआई के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र कोहली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन से पारदर्शिता के साथ-साथ सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

उन्होंने आईसीटी में कंप्यूटर, सेटेलाइट, वायरलेस कंप्यूटर सेटेलाइट और इंटरनेट के उपयोग से शिक्षा के प्रमोशन के बारे में जानकारी दी। कहा कि इंटरनेट से सभी विभागों की जानकारियां आम आदमी को घर बैठे होंगी।
विज्ञापन


वहीं, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगा।  ई हेल्थ केयर और कृषि क्षेत्र में तकनीकी से होने वाले फायदे की जानकारी दी। बताया कि घर बैठे लोगों को शिक्षित करने में ई-लाइब्रेरी महत्वपूर्ण उदाहरण है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्थान के सचिव प्रोफेसर जे राजकुमार, इंजीनियर पीएन तिवारी, ओएन मिश्र, डीपी मिश्रा, पीपी अग्रवाल, रामसरन, आरके मौर्या समेत छात्र और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें