उद्यमियों को ऑनलाइन व्यवसाय के लिए प्रेरित करेंगे
उद्यमियों और उनसे जुड़े कामगारों के हितों की चिंता करना सरकार का प्रयास रहा है और एमएसएमई मंत्रालय इस दिशा में काम भी कर रहा है। कन्नौज की पहचान इत्र उद्योग से है। इसलिए प्रति वर्ष ''''स्वाद-सुगंध'''' नाम से एक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का आयोजन प्रति वर्ष किया जाएगा। इसके अलावा छोटे उद्यमियों को ऑनलाइन व्यवसाय के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वह अपने उत्पादों को डिजिटल प्लेटफार्म से बेच सकेंगे और उनको एक मंच भी मिलेगा।
दूसरे सत्र में इन्होंने रखे विचार
इससे पहले मंत्री के साथ डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन के द्वितीय सत्र में कल के एमएसएमई विषय पर इंदु वैष्णव इंडस्ट्रीज संडीला हरदोई के चेयरमैन लक्ष्मीरमन शुक्ला, द अतर्स एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन कन्नौज के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, ग्लोबल फोरम फॉर कन्नौज इत्र उद्योग के चेयरमैन विवेक नारायण मिश्र ने विचार रखे।
उद्यमियों के सवालों के दिए जवाब
तृतीय सत्र में स्थानीय अवसर और चुनौतियां विषय पर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग संघ फर्रुखाबाद के अध्यक्ष कपिल साध, लघु उद्योग भारती हरदोई के अध्यक्ष सजीव अग्रवाल व लघु उद्योग भारती कन्नौज के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, हरदोई की युवा उद्यमी पारिशा तिवारी, हरदोई के प्रमुख उद्यमी बालकृष्ण जिंदल ने परिचर्चा में भाग लिया। वहीं, एमएसएमई विशेषज्ञ के तौर पर एफएफडीसी के प्रधान निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ल, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त धनंजय कुमार सिंह ने उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशुतोष दुबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में कन्नौज, फर्रुखाबाद व हरदोई के कई उद्यमियों ने भाग लिया।