फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज बोले: आस्तीन के सांपों के इरादे नापाक, गोरखपुर मठ पर हमले की सांसद ने की निंदा

Wed, 06 Apr 2022 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

साक्षी महाराज ने कहा कि योगीजी से अपेक्षा करता हूं कि गोरखपुर मठ पर हमले के मामले की ठीक से छानबीन की जाए। ताकि पता चल सके कि कहां-कहां आस्तीन के सांप छुपे हैं और कहां अलगाववादी।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने गोरखपुर मठ पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि योगीजी सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री हैं और गोरखपुर का मठ उनका है। बिना षड्यंत्र के हथियार लेकर कोई वहां प्रवेश नहीं कर सकता।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व आस्तीन के सांप रूपी अलगाववादियों के इरादे नापाक हैं। मोदी और योगी के शासनकाल में जो शांति व्यवस्था व भाईचारा कायम हुआ है, वह इसमें विष घोलना चाहते हैं। उन्होंने अचलगंज के सिपाही अनुराग राजपूत को बहादुरी पर सलाम भी किया।

उन्होंने कहा कि योगीजी से अपेक्षा करता हूं कि मामले की ठीक से छानबीन की जाए। ताकि पता चल सके कि कहां-कहां आस्तीन के सांप छुपे हैं और कहां अलगाववादी। मोदी की लगभग 150 योजनाएं हैं। उन योजनाओं का सर्वाधिक लाभ एक जाति विशेष समुदाय को दिया जाता है लेकिन इसके बाद भी वह संतुष्ट क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समझ में नहीं आता है। राजस्थान के करौली मंदिर में तीन दर्जन दुकानों को जलाने की घटना पर कहा कि हथियार लेकर मठों में लोग घुसते हैं। पत्थरबाजी होती है। हमले हाते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सांसद ने दावा किया कि बहुत बड़ी संख्या में प्रदेश की जनता ने निर्विरोध एमएलसी चुन दिए हैं। जहां पर चुनाव हो रहा है, वहां शत प्रतिशत परिणाम भाजपा के पक्ष में होगा। उन्नाव-लखनऊ एमएलसी सीट भी भारी बहुमत से जीतेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें