कंपनी ठीक से काम नहीं करती है, तो कार्रवाई कीजिए
बताया कि ईईएसएल कंपनी को इसका ठेका मिला हुआ है, लेकिन कंपनी की ओर से इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से कहा कि यदि कंपनी ठीक से काम नहीं करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कीजिए।
नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों का पुनरुद्धार
इसके साथ ही सांसद ने मलिन बस्तियों में सीवर, लाइट, सफाई जैसी व्यवस्थाएं नहीं होने की बात उठाई तो सीएम ने तत्काल नगर आयुक्त को इस दिशा में शुक्रवार से ही काम शुरू करन को कहा। इसके साथ ही नगर निगम के स्कूलों और अस्पतालों के पुनरुद्धार के लिए भी अधिकारियों से कहा गया।