फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपीसीडा और जेएनपीए के बीच हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश को औषधि निर्माण में बेहतर बनाने के लिए यूपीसीडा और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के बीच रणनीतिक समझौता हुआ। इस पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद और जेएनपीए अध्यक्ष गौरव दयाल ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी ललितपुर में प्रस्तावित औषधि पार्क को सीधे वैश्विक बाजारों से जोड़ेगी। इससे औद्योगिक क्षेत्रों का अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार नेटवर्क से जुड़ाव होगा और निर्यात को गति मिलेगी।
विज्ञापन

ललितपुर औषधि पार्क को दादरी–खुर्जा रेल लिंक से जोड़ा जाएगा। इससे औषधीय उत्पाद सुरक्षित, तेज व किफायती तरीके से जेएनपीए बंदरगाह तक पहुंचेंगे। विजय किरण आनंद ने कहा कि यह साझेदारी निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देगी। उत्पादों की वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान होगी। कच्चे माल के आयात व तैयार उत्पादों के निर्यात हेतु औषधि इकाइयों को रसद सहायता मिलेगी और आपूर्ति श्रंखला मजबूत होगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें