पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्रों का और बेहतर शिक्षण-प्रशिक्षण देने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग और मेधा फाउंडेशन के मध्य एमओयू हुआ है। इसके तहत मेधा पॉलिटेक्निक संस्थाओं के नॉलेज पार्टनर क्र रूप में काम करेगी।
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों की शिक्षण प्रशिक्षण व्यवस्था को मेधा संस्था सुधारेगी। इस काम को करने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने संस्था के साथ एमओयू किया है। एमओयू के तहत मेधा संस्थानों में नॉलेज पार्टनर की तरह काम करेगी।
विज्ञापन
पांच साल के एमओयू में पॉलिटेक्निक के इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री इंटरफेस और पाठ्यक्रम में परिवर्तन लाया जाएगा। एंटरप्रेन्योरशिप पर विशेष बल देकर युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर नूपुर रमन ने बताया कि संस्थानों में एआईसीटीई के मानकों के अनुसार ढांचागत आवश्यकताओं में अंतर पाया गया है।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में विभाग द्वारा निगरानी और मूल्यांकन के लिए एक अम्ब्रेला पोर्टल यूआरआईएसई विकसित किया जाएगा। इससे मूल्यांकन और निगरानी प्रक्रिया सरल हो सकेगी। मौजूदा पाठ्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी, कम मांग वाले पाठ्यक्रमों को बंद कर नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा छात्रों को उद्योग से जोड़ने के लिए केंद्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर प्लेसमेंट सेल बनाने की योजना है। फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम भी होंगे।