Kanpur News: निदेशक प्रो. एस गणेश ने कहा कि यह सहयोग ज्ञान को आगे बढ़ाने, रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और अकादमिक और तकनीकी कौशल के माध्यम से देश की रक्षा क्षमताओं में योगदान देने का काम करेगा।
भारतीय नौसेना को नई तकनीक से मजबूत करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर और भारतीय नौसेना के बीच एमओयू हुआ है। नौसेना मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में असिस्टेंट ऑफ मैटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) रियर एडमिरल के श्रीनिवास और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. एस गणेश ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. एस गणेश ने कहा कि यह सहयोग ज्ञान को आगे बढ़ाने, रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और अकादमिक और तकनीकी कौशल के माध्यम से देश की रक्षा क्षमताओं में योगदान देने का काम करेगा। आईआईटी कानपुर भारतीय नौसेना के सामने आने वाली वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान भी प्रदान करेगा।