फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कहने को नो इंट्री, खूब निकलते मालवाहक वाहन

Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। मैथा-रनियां मार्ग पर माल वाहक वाहनों की नो इंट्री है। कई बार मैथा-रनियां मार्ग पर हुई मार्ग दुर्घटना के बावजूद नो इंट्री के समय ही ट्रक या डंपरों की आवाजाही होती है। परसौली-मैथा की ओर से किशरवल रोड तिराहा होकर रनियां की ओर गिट्टी व मौरंग के ट्रक निकलते हैं। लोगाें का कहना है कि कहने की नो इंट्री है।
विज्ञापन

मैथा तहसील से माती मुख्यालय तक सड़क दो लेन कर दी गई है। इसके बाद वाहनों की आवाजाही तेज हो गई है। तेज गति वाहनों के कारण मार्ग दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। रनियां में प्रतिदिन जाम लगने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ी है। लोगों ने यहां मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की थी। इस पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अफसरों से वार्ता की और सुबह 8 बजे से रात 8 बजे रनियां मैथा मार्ग पर माल वाहक वाहनों की नो इंट्री जोन घोषित कर दिया गया। किशरवल रोड तिराहे पर बोर्ड भी लगा है। यहां यातायात सिपाहियों की नियमित ड्यूटी लगाई जा रही है, लेकिन मालवाहक वाहनों का निकलना जारी है। ट्रक व डंपर चालक बेपरवाह हैं और नो इंट्री में धड़ल्ले से निकल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी है। स्थानीय महेश त्रिवेदी, राजन तिवारी व बबलू पाठक ने बताया कि पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

वर्जन...
यातायात प्रभारी को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। ट्रक व डंपर नो इंट्री अवधि में न निकलें यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सख्ती से पालन कराया जाएगा।- प्रिया सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें