फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

Thu, 18 Jun 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर रायपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सामने मंगलवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रनियां थाना क्षेत्र के उमरन निवासी सौरभ गौतम (22) पुत्र जगदीश गौतम मंगलवार को बाइक से मां रेनू गौतम (45) के साथ जरूरी काम से कानपुर गया था। घर लौटने के दौरान रात 11 बजे के करीब हाईवे पर रायपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने रेनू गौतम को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें