Banda Crime: थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर पत्नी व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति ने अपनी पत्नी के नाम दो बीघा जमीन भी लिख दी थी। मामले की जांच की जा रही है।
बांदा जिले में फेसबुक से हुई दोस्ती परवान चढ़ी, तो दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ चली गई। उसने अपने प्रेमी से दूसरी शादी भी रचा ली। पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसे तलाक भी नहीं दिया और चली गई है। तहरीर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी की फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद पत्नी उसे और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग चली गई। उसने काफी तलाश की, तो वह मिल गई।
उसने थाने में पत्नी और प्रेमी की फोटो भी दिखाई है। मरका थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर पत्नी व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति ने अपनी पत्नी के नाम दो बीघा जमीन भी लिख दी थी। मामले की जांच की जा रही है। उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।