फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में जवारे विसर्जन के बाद घर लौटे बेटे ने की हवाई फायरिंग, गोली लगने से मां की मौत

Tue, 27 Oct 2020 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के कथगवां गांव में रविवार शाम ज्वारे विसर्जन के बाद घर लौटे युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। गोली लगने से पास बैठी उसकी मां की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तमंचा भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कथगवां निवासी 19 वर्षीय मुकेश कुमार शंखवार उर्फ मोनू पुत्र रामनारायण दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करता है। गत आठ अक्तूबर को वह घर आया था। रविवार को शाम लगभग छह बजे जवारे विसर्जन के बाद घर में वह तमंचे से हवाई फायर कर रहा था।

 
विज्ञापन

दो बार फायर न होने पर तीसरे प्रयास में तमंचे से गोली चल गई, जो पास ही मौजूद उसकी मां मालती देवी (45) की पीठ में बायीं ओर जा लगी। पिता रामनारायण, पुत्र भुवनेश व अन्य लोग मालती को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे मुकेश उर्फ मोनू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं हादसे के बाद मोनू हादसे के बाद कहीं चला गया। देर रात  इकदिल थाने के एसआई राजपाल यादव ने मोनू को सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मालती देवी के भतीजे शिवराज सिंह ने बताया कि मोनू घर में सबसे छोटा है। उससे बड़े दो भाई बब्लू व भुवनेश हैं और एक बहन की शादी हो चुकी है। 

जितनी भी सजा मिले कम! 
पुलिस हिरासत में इकदिल थाने में मौजूद मोनू ने कहा कि इस घटना के लिए जितनी भी सजा दी जाए, कम ही है। मैं अपनी मां की हत्या करने की सपने में भी सोच नहीं सकता। हादसा कैसे हो गया मुझे नहीं पता। अब मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं, सारी उम्र प्रायश्चित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें