कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा गांव में मंगलवार रात मायके से लौटी पत्नी व बेटी को कोरोना संक्रमित बताकर युवक ने डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को घर से निकाल दिया। बुधवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
कठारा गांव निवासी बउवन कुमार की पत्नी विमला, बेटी रश्मि (12) के साथ दो दिन पहले चिल्ली गांव स्थित मायके गई थी। मंगलवार रात बेटी संग लौटी तो पति ने शराब के नशे में डंडे से पीटने के बाद संक्रमित बता कर दोनों को धक्के देकर घर से निकाल दिया।
रातभर बेटी के साथ घर के बाहर चबूतरे पर पड़ी रही। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।